किशनी: गाँव रमपुरा में एडीएम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की गई, महिला को दिलाया गया कब्जा
तहसील क्षेत्र के ग्राम मनिगांव स्थित रमपुरा में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का मंगलवार को समाधान हो गया। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 171 की पैमाइश कराई और अभिलेखों के अनुसार सीमांकन करते हुए पायल पत्नी अरुण कुमार को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया।पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों...