करतला: लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, 20 गांव एक हफ्ते से अंधेरे में, आंधी से टूटी 33 केवी लाइन
Kartala, Korba | Jun 21, 2026 जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र लेमरू के कुटुरवा इलाके में बीते एक सप्ताह से 20 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। तेज आंधी और तूफान के बाद से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी व जंगलों के लिए जाना जाता