मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस केंद्र में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण
मोतिहारी पुलिस केंद्र में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र बेतिया एवं पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के द्वारा किया गया। सेरेमोनियल परेड के दौरान पुलिस बल की ड्रिल,टर्न आउट,मार्च पास्ट का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार को 10:10 पर दी गई।