फतेहपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, मामला उनवा अधारपुर गांव का
फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गांव से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर बड़ी कार्यवाही की है। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू पुत्र संतराम के खिलाफ 21.04.2024 को मुकदमा दर्ज था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे जिसे आज गिरफ्तार किया गया है