हज़ारीबाग: रामनवमी हिंसा का खुलासा: हजारीबाग में 4 मामले सुलझे, 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
रामनवमी शोभायात्रा 2026 के दौरान जिले में हुई हिंसक घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शनिवार को पांच बजे संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई 4 बड़ी घटनाओं में अब तक कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।