बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे पशु एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त आवेदन की बिंदुबार जिलास्तरीय समिति द्वारा समीक्षा की गयी.