बेगूसराय: हड़ताली चौक पर होमगार्ड जवानों ने अपनी मांगों के समर्थन में थाली पीटकर किया प्रदर्शन
हड़ताली चौक पर मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे विभिन्न मांगों के समर्थन में होमगार्ड के जवानों ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को रखा. इस मौके पर संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों में होमगार्ड जवानों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.