कासगंज: क्यामपुर बहेड़िया गांव में देर रात आई तेज आँधी से मोर हुआ घायल, इलाज के लिए वन विभाग मोर को ले गया
क्यामपुर बहेड़िया गांव में देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। मोर उड़ने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने मोर को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने मोर इलाज कर उसे अपने साथ ले गई। जानकारी रविवार दोपहर 2 बजे मिली।