फतेहाबाद: 10 साल से फरार गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को मध्य प्रदेश से फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा, साधु वेश में रह रहा था
Fatehabad, Agra | Oct 17, 2025 फतेहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित रघुवीर पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम किन्नपुरा भजनलाल बाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 साल से फरार था और मध्यप्रदेश के एक टापू गांव अकोलापुर में साधू का भेष बदलकर रह रहा था, जहाँ केवल स्टीमर से आवागमन संभव था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोचकर न्यायालय में पेश किया।