अरवल में उत्पाद पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ दो साइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार
अरवल: जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध उत्पाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को दशहरा के सप्तमी के दिन उत्पाद थानाध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी कर दो साइकिल सवार युवकों को देसी शराब के साथ हिरासत में लिया गया।
पहले मामले में बख्तरी गांव निवासी योगेश्वर पासवान के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को गाजीपुर मोड़ के पास पकड़ा गया। उसके पास से सफेद झोले में रखी सात लीटर देसी शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरे मामले में शहर तेलपा गांव निवासी विजय यादव के 28 वर्षीय पुत्र जय किशोर कुमार को रामापुर के पास पकड़ा गया। उसके पास से आठ लीटर देसी शराब बरामद हुई।
उत्पाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जहानाबाद जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से शराब तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Oct 18, 2026