लखीसराय: सूरजगढ़ा एवं मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में दो जगहों से पुलिस ने 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया
सूरजगढा एवं मेदनी चौकी की पुलिस द्वारा दो जगहों से कुल 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. शुक्रवार अपराह्न 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजगढ़ा पुलिस ने कजरा पथ में निस्ता गांव के समीप से 125 लीटर महुआ शराब जब्त किया. इधर मिल्की-अभयपुर पथ में विजय चिमनी भट्ठा के समीप से मेदनी चौकी पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया. दोनों जगह तस्कर फरार हो गया.