जहानाबाद: मलहचक में बंद घर से लाखों की चोरी, ₹4 लाख नकद और सोने के गहने गायब
जहानाबाद के मलहचक में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार मां के निधन के बाद पटना गया था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। जांच में करीब 4 लाख रुपये नकद और 60 ग्राम सोने के गहने चोरी होने की बात सामने आई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। आसपास पूछताछ जारी है, इलाके में दहशत का माहौल है।