शिवपुरी नगर: शिवपुरी में 26 अप्रैल को राज्य एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन
शिवपुरी जिले में राज्य एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार, 26 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए शहर में 8 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल कोर्ट रोड