जगदलपुर: बस्तर के कलेक्टर से मिले जिला स्काउट-गाइड के पदाधिकारी, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
बस्तर जिला स्काउट-गाइड के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधीश आकाश छिकारा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों तथा संगठन के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों से जिलाधीश को अवगत कराया।