बिशुनपुरा: विशुनपुरा में ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, ₹1.5 लाख की चोरी
विशुनपुरा अपर बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स में शुक्रवार रात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 50 हजार रुपये नकद व लगभग एक लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दुकान संचालक अजित कुमार ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पर काउंटर का ताला टूटा मिला, दराज उखड़े थे