राजमहल: राजमहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
राजमहल पुलिस को मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक साहेबगंज को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पास की गई एक विशेष छापेमारी में पुलिस ने करीब 13.7 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।