महनार: देशराजपुर वार्ड संख्या 25 से स्कूल जाने के लिए निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों द्वारा खोजबीन जारी
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के देशराजपुर वार्ड संख्या 25 स्थिति अपने घर से स्कूल जाने के लिए घर से निकला एक 16 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया।जिसके बाद से परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन जारी है लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है। बताया गया कि देशराजपुर वार्ड संख्या 25 निवासी अनिल राउत के पुत्र रविकिशन बुधवार की सुबह 9 बजे निकला।जो गायब है।