अंबिकापुर: ग्राम गुमगरा खुर्द में ग्रामीणों ने बाहरी लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर किए अवैध कब्जे को हटाकर बनाया खेल मैदान
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमगरा खूर्द में बाहरी लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया गया था। ग्राम सरपंच के नेतृत्व में ग्रामवासीयों द्वारा अवध अतिक्रमण को हटाकरखेल मैदान बनाया गया। सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह मरावी उपसरपंच गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा।