नारदीगंज: कहुआरा गांव में मंत्री ने सहयोग शिविर का उद्घाटन किया, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए की पहल
नारदीगंज प्रखंड की कहुआरा पंचायत में सहयोग शिविर का उद्घाटन किया गया। लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री और नवादा के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।