नवादा: सांप के डंसने से महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज के लिए किया रेफर
Nawada, Nawada | Jul 19, 2026 नवादा: जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पावापुरी रेफर कर दिया।