हुज़ूर: भेल इलाके में खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी कर रहे दो युवकों से फिल्मी स्टाइल में लूट, चाकू की नोक पर मारपीट
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल के भेल इलाके में एक खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी कर रहे दो युवकों के साथ फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे, जिनमें से एक के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरा पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।