हायाघाट: ऑपरेशन मुस्कान के तहत हायाघाट पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुआ मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपा
ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दरभंगा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने तत्परता से बरामद कर लिया और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से जहां एक ओर पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, वहीं पुलिस की कार्यशैली की भी लोगों ने सराहना की