बांदा: गुढ़ा कलां गांव के मजरा पौसरा पुरवा में ठंड लगने से किसान की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Dec 28, 2025 गुढ़ा कलां गांव के मजरा पौसरा पुरवा मे खेत की सिंचाई करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को बांदा के पोस्टमार्टम हाउस रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज मे मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।