बांदा: सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक नागरी प्रचारक पुस्तकालय के नवीन भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ
Banda, Banda | Dec 28, 2025 बांदा के सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक नागरी प्रचारक पुस्तकालय के नवीन भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह दिन रविवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ है। यह नया भवन बांदा विकास प्राधिकरण के दिशा निर्देश में PWD के द्वारा बनाया जाएगा। और इसे एक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा।