बांदा: शहर के मवई बाईपास में पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 28, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास में पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल के पास का निवासी है।