बांदा: महोखर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 4 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 28, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोखर गांव के पास दिन रविवार को दो बाइकों के टक्कर होने की वजह से दोनों बाइक से 4 लोग घायल हो गएं हैं। परिजनों नें 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।