खेकड़ा: पांची में बाइक सवार व्यक्ति ने 7 वर्षीय बच्ची को जंगल में ले जाकर की अश्लील हरकतें, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
चाँदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव में बाइक सवार एक व्यक्ति कक्षा 3 की 7 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के जंगल मे ले गया और बदनीयती से अश्लील हरकतें की। स्वजन और ग्रामीणो ने जंगल में पहुंच कर आरोपी की धुनाई कर बच्ची को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:45 बजे मौके पर ग्रामीणो ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप