मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से मृत व्यक्ति के परिवार को मिली आर्थिक सहायता
Manpur, Umaria | May 5, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर अंतर्गत चंसुरा बीट के कक्ष क्र.RF 446 के रेतहा नाला के पास महुआ के सूखे फूल संग्रहण करने व सूखी लकड़ी लेने गए व्यक्ति रज्जू कोल पिता पितई कोल निवासी ग्राम कुदरी की बाघ के हमले से मौत हो गई थी।जिस पर आवश्यक कार्रवाई उपरांत मृतक के परिवार को ₹5000 की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है जल्द ही मुआवजा राशि भी दी जाएगी।