कोटा के वार्ड नंबर 49 में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष राखी गौतम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी अनदेखी कर कथित तौर पर भाजपा से जुड़े व्यक्ति को कांग्रेस का प्रत्याशी बना दिया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए टिकट वितरण पर सवाल उठाए और अपना विरोध दर्ज कराया।
Ladpura, Kota | Sep 1, 2026