धोरैया: धोरैया में अकीदत के साथ मनाया गया बक़रीद का त्यौहार, शाही ईदगाह कुरमा में नमाज़ के लिए उमड़ी भीड़
त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद धोरैया प्रखंड क्षेत्र में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया. जिसे लेकर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे से मुगलकालीन शाही ईदगाह कुर्मा, महिला, बलियास, हसाय, बिशनपुर, करहरिया आदि ईदगाह व मस्जिदों में आदि बड़ी संख्या में लोगों ने शांति और सद्भाव के साथ बकरीद की नमाज अदा की.