धोरैया: बकरीद पर अठगामा ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की
बकरीद के मौके पर अठगामा, बसतपुर, चलना आदि ईदगाह व मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने शांति और सद्भाव के साथ शनिवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे बकरीद की नमाज अदा की। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इस मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद का त्योहार संपन्न हुआ।