कांके: सूचना भवन से आदिवासी महोत्सव के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2025 सूचना भवन से मंगलवार शाम करीब पांच बजे आदिवासी महोत्सव को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक राजीव लोचन बक्शी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राजीव लोचन बक्शी ने कहा कि यह जागरूकता रथ आदिवासी महोत्सव की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।