धमदाहा: जहरीले सांप के डंसने से मासूम की मौत, अस्पताल में मचा हंगामा
धमदाहा :- धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत तुलसीकुड़िया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में जहरीले सांप के डंसने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।