जिस छत ने बारिश से बचाना था, वही मां की मौत की वजह बन गई...
देवरिया जनपद के भलुअनी विकास खंड के बंगरौली में 26 सितंबर को मकान गिरने से घायल ज्ञानती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पीछे रह गया उनका इकलौता दिव्यांग बेटा अनिल यादव।
मां के जाने से अनिल के सिर से सहारा उठ गया। परिवार की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
Barhaj, Deoria | Oct 1, 2026