बिंदकी: बिंदकी में नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन दिया गया, पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए सीसी रोड व इंटरलॉकिंग ठीक करने की मांग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के नगर पालिका परिषद में मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिस पर कहा गया कि नगर के वार्ड नंबर 13 तथा 16 सहित कई स्थान पर पाइपलाइन डालने के लिए सीसी रोड तथा इंटरलॉकिंग खोदी गई थी। जिससे नालियां भी टूट गई है। टूट गई इंटरलॉकिंग सीसी रोड तथा नालियों को बनवाने की मांग की गई।