नबीनगर: स्टेशन रोड़ से गुमशुदगी की सूचना, 20 वर्षीय युवक लापता, परिवार बेहाल
नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी 20 वर्षीय पीयूष कुमार बीती रात (28 अप्रैल 2026) से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पीयूष बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे हर संभव जगह तलाश कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।