बिजावर: केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों से मिले बिजावर विधायक, पुनर्वास और मुआवजे के मुद्दों पर की चर्चा
बिजावर विधायक ने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने निज निवास पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पलकोंहा गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विस्थापन, पुनर्वास, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों और न्यायपूर्ण पुनर्वास के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।