Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा 15 दिवसीय कूलर एवं पंखा रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न आज दिनांक 16/07/2026 को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के तत्वावधान में ई समवाय, गंगौर में आयोजित 15 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण (कूलर एवं पंखा रिपेयरिंग) का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री राजेंद्र कुमार के दिशानिर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात रामा फाउंडेशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्री इंद्रजीत कुमार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्य, अवधि एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरांत प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कराए गए सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक अभ्यासों, कूलर एवं पंखा रिपेयरिंग की तकनीकी बारीकियों तथा प्रशिक्षण से प्राप्त होने वाले स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में कमांडेंट श्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि कूलर एवं पंखा रिपेयरिंग का कार्य कम लागत में प्रारंभ किया जा सकने वाला स्वरोजगार का एक उत्कृष्ट माध्यम है। सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इसके उपरांत कमांडेंट महोदय द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 16 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के अंत में समवाय गंगौर के कंपनी कमांडर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजेंद्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उक्त समापन समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jainagar, Madhubani | Jul 16, 2026