सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में तेज हवा की वजह से विद्युत पोल गिरा, फाल्ट की वजह से आपूर्ति कई घंटे बाधित
सूरजगढ़ा सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार अपराह्न 2 बजे तेज हवा के वजह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही. सोमवार अपराह्न 5:50 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाया था. जानकारी के मुताबिक आदुपुर गांव के पास 11 KVA का पोल तेज हवा की वजह से गिर गया. इधर लखीसराय पावर ग्रिड के समीप 33 केवीए में फॉल्ट आ गया. जिसे दुरुस्त किया जा रहा है.