जानसठ: जानसठ तहसील क्षेत्र के जौली रोड पर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने कई गुड़ कोल्हुओं पर मारा छापा, 3 कोल्हू किए सील
जानसठ तहसील के जौली रोड पर जिला प्रसाशन के निर्देशों पर तहसीलदार और प्रदूषण विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आस पास अत्यधिक मात्रा में फैला रहे प्रदूषण को देखते हुए गुड़ कोल्हुओ पर छापेमारी की, जिसमे तहसीलदार सतीश और प्रदूषण विभाग ने तीन गुड़ कोल्हुओ को सील किया,भारी मात्रा में रबड़ और प्लास्टिक को ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा रहा था।