जानसठ: ककरौली क्षेत्र में गुड़ कोल्हुओं पर फैल रहे प्रदूषण को लेकर एसडीएम ने मारा छापा, तीन गुड़ कोल्हुओं को किया सील
ककरौली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम 6:00 के आसपास जानसठ एसडीएम सुबोध कुमार ने प्रदूषण विभाग की टीम के साथ गुड़ कोल्हुओ पर की छापेमारी, लगातार मिल रही प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीम गुड़ कोल्हू परिसर में मिला प्रतिबंध ईंधन, प्रदूषण विभाग की टीम पर तुरंत जांच पड़ताल के बाद की गई कार्यवाही, मचा ह्ड़कंप।