जानसठ: जानसठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद
जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार शाम 5:00 के आसपास दो शातिर चोर आकाश और सागर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शातिर चोरों के पास से चोरी का माल नलकूप इंजन आदि बरामद किया गया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।