जानसठ: जानसठ पुलिस ने दबिश के दौरान पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश के दौरान बृहस्पतिवार शाम 4:00 के आसपास पोक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपी माजिद को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।