पाटन: कटंगी में विराट राजसूय महायज्ञ का हुआ समापन, राम कथा का भी हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
Patan, Jabalpur | Jun 16, 2026 कटंगी में 8 दिवसीय विराट राजसूय महायज्ञ का समापन हुआ।प्रज्ञा पीठाधीश्वर श्री साध्वी विभानंद गिरि ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में राम कथा का भी आयोजन हुआ।जिसको सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु कटंगी नगर में आए। हर साल विश्व संत ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की पावन स्मृति में यह आयोजन होता है जिसमें दूर-दूर से भक्तगण आते हैं।