लेस्लीगंज: मनातू के चुनका पसिया में किराना दुकान में लगी आग, दुकान और मोटरसाइकिल जलकर खाक
मनातू थाना क्षेत्र के चुनका पसिया गांव निवासी रविंद उर्फ दीपक प्रजापति की किराना दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, किराना दुकान में पेट्रोल भी बेचा जाता था। घटना के समय दुकान के बाहर लकड़ी के चूल्हे पर पकौड़ी पकाई जा रही थी। इसी बीच एक ग्राहक पेट्रोल लेने दुकान