बथनाहा: एनएच-22 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे अल्ट्राटेक सीमेंट गोदाम के कीपर की मौत
बथनाहा: एनएच-22 पर हैदड़ा मिल के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे अल्ट्राटेक सीमेंट गोदाम के कीपर दीपक कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने उन्हें कुचल दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।