लाडपुरा: केशोरायपाटन में युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, घायल युवक का MBS अस्पताल में इलाज जारी
Ladpura, Kota | Aug 12, 2025 बूंदी जिले के केशोरायपाटन कस्बे में दवाई लेने जा रहे हैं एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया जिसको कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घायल युवक ने मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे बताया कि देर रात्रि के समय घर से दवाई लेने मेडिकल की तरफ जा रहा था तभी अचानक दो बाईकों पर सवार होकर चार बदमाश आए और उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया