गिरिडीह: परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार निर्देश पर गिरिडीह पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को 2 बजे पचंबा थाना के बाहर किया गया। कार्यक्रम में लोगों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की गई।