करनाल: उत्तमनगर के पास खेड़ा में मकान से एक लाख रुपये की नकदी व सोना चोरी कर अज्ञात चोर फ़रार
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने उत्तमनगर नगर खेड़ा में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मकान मालिक ने बताया कि वह बाहर गए थे, तभी चोर घर के पीछे से घर में घुसकर नकदी व एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित सन्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी नकदी व सोना बरामद किया जाए।