करनाल: किसान भवन में BKU की बैठक का किया गया आयोजन, नारेबाजी कर की गई गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 करनाल में आज भारतीय किसान यूनियन की बैठक किसान भवन में की गई जिसमें गिरफ्तार किए गए किसान नेता अक्षय नरवाल सहित अन्य को रिहा करने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उन्हें रिहा नहीं किया गया तो 11 मार्च को करनाल में प्रदेश भर से भारतीय किसान यूनियन के नेता अपनी गिरफ्तारी देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान भी बैठक में मौजूद रहे।